बिहार में उप-मुखिया के बेटे की गोली मारकर की गई हत्या, एक साल पहले भागकर की थी शादी
सारण (बिहार) की एक उप-मुखिया के 35-वर्षीय बेटे के सिर में गोली मारकर सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई जबकि हमले में मृतक का भाई घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि एक साल पहले गांव के पड़ोस की लड़की संग घर से भागकर युवक ने प्रेम विवाह किया था जिसके बाद दोनों परिवार में विवाद चल रहा था।