बिहार में एआईएमआईएम के विधायक के घर में निकले 2 दर्जन से अधिक कोबरा सांप के बच्चे

किशनगंज (बिहार) में एआईएमआईएम के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान के घर में कोबरा सांप के 2 दर्जन से अधिक बच्चे मिले हैं। सांप को पकड़ने आए सपेरे ने बताया, "मैंने कोबरा के 14 बच्चे पकड़े हैं और घर के अंदर फर्श के नीचे 30-35 और कोबरा के बच्चे हैं।" घर में कोबरा के कुछ मृत बच्चे भी मिले हैं।

Load More