बिहार में एआईएमआईएम नेता की गोली मारकर की गई हत्या, ओवैसी ने की सीएम नीतीश की आलोचना
गोपालगंज (बिहार) में सोमवार रात को एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने X पर लिखा, "(मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार कुर्सी-बचाओ खेल प्रतियोगिता से समय मिल जाए तो थोड़ा काम कर लीजिए। हमारे ही नेता निशाने पर क्यों हैं?" बकौल पुलिस, जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।