बिहार में एक और पत्रकार पर बदमाशों ने चलाई गोली, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
लखीसराय (बिहार) में गुरुवार को अवध किशोर नामक पत्रकार पर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने गोली चला दी और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, अवध बाल-बाल बच गए और गोली उन्हें बिना छुए निकल गई। इससे पहले अररिया में अगस्त में विमल यादव नामक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।