बिहार में एक पैर से विकलांग लड़की ने मुराद पूरी होने पर 100 किमी पैदल चलकर किया जलाभिषेक
वैशाली (बिहार) की रहने वाली एक पैर से विकलांग 11 वर्षीय राजनंदनी नामक लड़की ने अपने भाई के लिए मांगी मुराद पूरी होने पर करीब 100 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा गरीबनाथ धाम (मुज़फ्फरपुर) में जलाभिषेक किया। राजनंदनी ने बताया कि भाई के ऑपरेशन के दौरान उसने मन्नत मांगी थी और उसके ठीक होने पर गंगाजल चढ़ाने जा रही है।