बिहार में एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर शिक्षक की पिटाई से छात्र के हाथ में हुआ फ्रैक्चर
अरवल (बिहार) में शिक्षक द्वारा पिटाई करने से एक छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित छात्र ने ज़िलाधिकारी से शिकायत की जिसके बाद उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। पीड़ित छात्र के अनुसार, शिक्षक ने दो सवाल पूछे थे जिसमें से एक का वह उत्तर नहीं दे सका जिस पर उन्होंने पीटना शुरू कर दिया।