बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर की गई हत्या
बिहार के मधेपुरा में रविवार रात को एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।