बिहार में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया ज़हर; 5 की हुई मौत
बिहार के नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने ज़हर खा लिया जिसमें से 5 की मौत हो गई है। नवादा के एसपी गौरव मंगला ने बताया कि एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल गौरव, प्रथम दृष्टया कर्ज़ से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है और जांच की जा रही है।