बिहार में एटीएम काटकर की गई ₹35 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी किया गया क्षतिग्रस्त
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शुक्रवार की देर रात एसबीआई बैंक के एक एटीएम को काटकर करीब ₹35 लाख चोरी कर कुछ बदमाश फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, बदमाशों द्वारा गैस कटर से एटीएम के साथ-साथ वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया है और एटीएम प्रबंधक ने ₹34.71 लाख की चोरी होने की सूचना दी है।