बिहार में एनडीए को बढ़त मिलने के बीच सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
बिहार में रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलने के बीच बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। 'एबीपी न्यूज़' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो पाई है। गौरतलब है, रुझानों में बिहार में 14 सीटों पर जेडीयू और 13 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।