बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगल पांडेय समेत 3 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए अपने 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले शुक्रवार को महागठबंधन ने एमएलसी चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 5 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था।

Load More