बिहार में एसआई पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट हुआ जारी; 7,623 अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पद के लिए आयोजित हुई मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बीपीएसएससी ने कुल 7,623 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। बीपीएसएससी ने कहा कि मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।