बिहार में ऐम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंची अभ्यर्थी, स्ट्रेचर पर लेटकर दी शिक्षक भर्ती परीक्षा
नवादा (बिहार) की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक महिला अभ्यर्थी स्ट्रेचर पर लेटकर शिक्षक भर्ती परीक्षा देती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अभ्यर्थी बीमार होने के चलते ऐम्बुलेंस में सवार होकर परीक्षा केंद्र पहुंची थी। गौरतलब है कि बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा हो रही है।