बिहार में ऑडियो वायरल होने पर परिजन ने जताई युवक की हत्या की आशंका, कब्र से निकाला गया शव
बेतिया (बिहार) में पुलिस ने 22-वर्षीय युवक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दरअसल, कुछ दिन पहले युवक घायल अवस्था में मिला था जिसके बाद गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।