बिहार में ऑनलाइन गेम में ₹1.26 लाख हारा युवक, कर्ज़ चुकाने के लिए अपने किडनैप की रची साज़िश
गोपालगंज (बिहार) में ऑनलाइन गेम में ₹1.26 लाख हारे एक युवक ने कर्ज़ चुकाने के लिए अपने अपहरण की साज़िश रची। पुलिस के अनुसार, युवक महाराष्ट्र और गुजरात से परिजन व दोस्तों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर ₹20 लाख की फिरौती की मांग करता था। बकौल पुलिस, युवक जुए का आदी था और हाल ही में उसने ज़मीन बेची थी।