बिहार में खुला अमेरिका के सिलिकॉन वैली की आईटी कंपनी का पहला ऑफिस
पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पटना (बिहार) में सिलिकॉन वैली (अमेरिका) की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी टाइगर एनालिटिक्स ने अपना कार्यालय खोला है जिससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली आईटी कंपनी बन गई है। कंपनी के सीईओ ने कहा, "उम्मीद है कि इस कदम से काफी प्रगति होगी।" पीटीआई-भाषा के अनुसार, कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं।