बिहार में ऑर्केस्ट्रा गर्ल को पत्नी बताकर शख्स ने लिया होटल रूम, गाल पर गोली मारकर हुआ फरार
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक युवक मंगलवार रात को कथित तौर पर ऑर्केस्टा में काम करने वाली एक लड़की को पत्नी बताकर एक होटल रूम में ले गया और उसके गाल पर गोली मारकर फरार हो गया। लड़की अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बकौल पुलिस, घटना के समय रिसेप्शन पर कोई होटलकर्मी नहीं था।