बिहार में कक्षा 12वीं की परीक्षा देने मायके आई विवाहिता को रेप के बाद पिलाया गया ज़हर
समस्तीपुर (बिहार) में कक्षा 12वीं की परीक्षा देने मायके आई विवाहिता के साथ रेप कर उसे ज़हर पिलाया गया जिसको लेकर पीड़िता की दादी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की दादी के अनुसार, गांव के ही कृष्णा पंडित नामक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 29 दिसंबर को हुई इस घटना के बाद से पीड़िता आईसीयू में भर्ती है।