बिहार में कपड़े लदे ट्रक से 701 कार्टन शराब की गई ज़ब्त, वीडियो आया सामने
जहानाबाद (बिहार) में एक ट्रक से 701 कार्टन शराब बरामद हुई है जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपड़े लदे ट्रक में शराब की तस्करी की जा रही थी। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और उसने झारखंड से शराब खरीदकर जहानाबाद समेत कई ज़िलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।