बिहार में कपलिंग टूटने के बाद जनहित एक्सप्रेस से अलग हुआ स्लीपर कोच, सामने आई तस्वीर

बिहार के सहरसा से पाटलिपुत्र जा रही जनहित एक्सप्रेस का स्लीपर कोच बुधवार देर रात कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन से अलग हो गया। स्लीपर कोच को छोड़कर ट्रेन 100 मीटर आगे चली गई थी लेकिन घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। कोच को बाद में सहरसा कोचिंग डिपो भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया।

Load More