बिहार में कपलिंग टूटने से 2 हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पश्चिम चंपारण (बिहार) में मंगलवार को नरकटियागंज से गोरखपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की रफ्तार कम कर दी जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मालगाड़ी खाली थी और घटना के चलते लगभग आधे घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही।