बिहार में कबाड़ी को बेची गईं सरकारी स्कूल की किताबें, प्रिंसिपल से मांगा गया स्पष्टीकरण
मुंगेर (बिहार) के सरकारी स्कूल की किताबें खरीदकर ले जाते एक कबाड़ी का वीडियो सामने आया है। एसडीओ राकेश रंजन ने बताया कि कबाड़ी ने कहा कि किताबें मिर्ज़ापुर के मध्य विद्यालय से खरीदी हैं और उस विद्यालय के प्रिंसिपल का वेतन रोककर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, प्रिंसिपल ने कहा कि किताबें उनके स्कूल की नहीं हैं।