बिहार में कर्ज़ के पैसे नहीं लौटाने पर शख्स ने पिटाई के बाद कर्ज़दार को ज़िंदा जलाया
कटिहार (बिहार) में एक शख्स ने कथित तौर पर कर्ज़ के पैसे नहीं लौटाने को लेकर एक कर्ज़दार की पिटाई की और फिर केरोसीन छिड़ककर उसे ज़िंदा जला दिया। घटना के बाद पीड़ित करीब 80% तक जल गया था और सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।