बिहार में कर्ज़ से परेशान शख्स ने 3 बच्चों को जलाया ज़िंदा, की आत्महत्या की कोशिश
कटिहार (बिहार) में दिनेश नामक शख्स ने शुक्रवार रात को घर में आग लगा दी जिससे घर के अंदर सो रहे उसके 9-13 वर्षीय तीन बच्चे ज़िंदा जल गए। वहीं, दिनेश ने आग लगाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। पूर्व मुखिया ने बताया कि दिनेश कर्ज़ से परेशान था और सप्ताहभर पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।