बिहार में लगातार दूसरे दिन बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे रुपए
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में दिनदहाड़े बैंक से करीब ₹9.40 लाख की लूट की खबर सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, 4 अपराधियों ने मंगलवार को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले नालंदा (बिहार) में सोमवार को एक बैंक से ₹11 लाख की लूट हुई थी।