बिहार में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है घने कोहरे की चेतावनी?

बिहार में रविवार के लिए 19 ज़िलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। ये ज़िले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय हैं। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में रविवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

Load More