बिहार में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना स्थित केंद्र ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुज़फ्फरपुर और दरभंगा ज़िलों के लिए अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, सारण और वैशाली में भारी बारिश होने की संभावना है।

Load More