बिहार में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी?
मौसम विभाग (पटना) ने गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक के लिए पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, मुज़फ्फरपुर और समस्तीपुर में अत्यधिक बारिश हो सकती है। पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बांका, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की संभावना है।