बिहार में कल किन ज़िलों के लिए जारी की गई है आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली की चेतावनी?

मौसम विभाग ने गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए बिहार के 26 ज़िलों में आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन ज़िलों में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पटना और बक्सर समेत अन्य ज़िलें शामिल हैं। इस दौरान राज्य के किसी भी ज़िले में बारिश होने के आसार नहीं हैं।

Load More