बिहार में कल किन-किन ज़िलों में भारी और अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं?
मौसम विभाग (पटना) ने रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज ज़िलों के लिए अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। मधुबनी, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश हो सकती है। 12 ज़िलों में बादलों के गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।