बिहार में कविता के ज़रिए बच्चों को जानवरों के नाम सिखा रही शिक्षिका का वीडियो हुआ वायरल
कटिहार (बिहार) के सरकारी स्कूल में कविता के ज़रिए स्कूल के बच्चों को जानवरों के नाम सिखा रही एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शिक्षिका ने अपनी उंगलियों में खरगोश, गाय, घोड़े, कुत्ते और बिल्ली के मुखौटे वाले सॉफ्ट टॉय पहने हुए हैं। वीडियो में बच्चे कविता दोहराते नज़र आ रहे हैं।