बिहार में कांग्रेस प्रत्याशी पर लगा किशोरी के यौन शोषण का आरोप, लड़की बोली- पापा ने गलत केस किया
सासाराम (बिहार) लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम व उनके बेटे के खिलाफ 8 अप्रैल को एक शख्स ने उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मामले में मनोज के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का कहना है कि उसके पिता ने दबाव में गलत केस दर्ज कराया है।