बिहार में कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार 3 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे
किशनगंज (बिहार) में शुक्रवार को तेज़ रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, ये लोग पश्चिम बंगाल जा रहे थे और हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से निकाला।