बिहार में कार चालक का हेलमेट नहीं पहनने को लेकर कटा चालान
सिवान (बिहार) में कार चला रहे एक युवक का हेलमेट नहीं पहनने को लेकर ₹1,000 का चालान कटने का मामला सामने आया है। युवक ने बताया कि उसके पास वाहन के सभी दस्तावेज़ थे व एक अधिकारी ने उसे चालान जमा कराने की सलाह दी। वहीं, एक परिवहन अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।