बिहार में कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने मिल कर्मचारियों से लूटे ₹27 लाख
पश्चिमी चंपारण (बिहार) के मोतिहारी में कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने एक राइस मिल के मुंशी व ड्राइवर से ₹27 लाख लूट लिए और फरार हो गए। घटना मिल से थोड़ी दूरी पर हुई जिसमें मुंशी की मौत हो गई जबकि घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती है। वारदात के समय दोनों मुज़फ्फरपुर से कलेक्शन कर लौट रहे थे।