बिहार में कार में हेलमेट न पहनने को लेकर काटा गया चालान, ट्रैफिक पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

भागलपुर (बिहार) में कार में हेलमेट न पहनने को लेकर चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। कार मालिक ने कहा, "मेरी कार 20 दिन से सर्विस सेंटर में खड़ी है।" मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि यह एक मानवीय भूल है और आवेदन मिलने पर चालान माफ कर दिया जाएगा।

Load More