गोपालगंज (बिहार) में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार से 102 किलोग्राम से ज़्यादा चांदी बरामद की है। बकौल पुलिस, मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग से संपर्क किया जा रहा है। बरामदगी का वीडियो व तस्वीरें सामने आई हैं।