बिहार में कितनी है विभिन्न आय वर्ग वाले परिवारों की संख्या?

बिहार सरकार द्वारा विधानसभा में पेश की गई जातीय गणना की आर्थिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में ₹6,000 तक मासिक आय वाले 94.42 लाख परिवार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में 81.91 लाख परिवारों की आय ₹6,001-₹10,000/माह, 49.97 लाख परिवारों की आय ₹10,001-₹20,000/माह, 27.2 लाख परिवारों की आय ₹20,001-₹50,000/माह और 10.79 लाख परिवारों की आय ₹50,000/माह से अधिक है।

Load More