बिहार में किन 3 एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर तेजस्वी और गडकरी के बीच हुई बातचीत?

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिहार में 3 एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग की। इसमें पहला गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव है जिसका 70% हिस्सा बिहार में है। वहीं, दूसरा एक्सप्रेस-वे रक्सौल-दिघवारा-हल्दिया तक और तीसरा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को भागलपुर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है।

Load More