बिहार में किराना कारोबारी की उसके दोस्त ने कराई हत्या, कारोबारी की पत्नी से थे अवैध संबंध

समस्तीपुर (बिहार) में पिछले महीने किराना कारोबारी सुजीत कुमार चौधरी की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, सुजीत के दोस्त रत्नेश कुमार के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था। बकौल पुलिस, रत्नेश ने तीन शूटर को ₹6 लाख की सुपारी देकर सुजीत की हत्या करवाई थी।

Load More