बिहार में किराना व्यापारी के सिर पर पिस्टल तानकर बदमाशों ने लूटा ₹7 लाख से भरा बैग
वैशाली (बिहार) में बाइक सवार 3 बदमाशों ने प्रवीण कुमार नामक किराना व्यापारी के सिर पर पिस्टल तानकर ₹7 लाख से भरा बैग लूट लिया। बकौल प्रवीण, वह कैश लेकर अपने सहयोगी के साथ बैंक जा रहे थे लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर लूटपाट की और उनके सहयोगी को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया।