बिहार में किशोर ने हवाई फायरिंग करने का वीडियो फेसबुक पर किया अपलोड, पुलिस ने पकड़ा
बक्सर (बिहार) में पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर रहे किशोर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने किशोर की निशानदेही पर एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ-साथ देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया है। बकौल रिपोर्ट्स, किशोर ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था।