बिहार में किस तरह किया जाएगा शराबबंदी से जुड़ा सर्वे?
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार सरकार सभी 38 ज़िलों में कम-से-कम 2,500 घरों में यह जानने के लिए सर्वे करेगी कि कितने लोगों ने शराबबंदी के कारण शराब पीना छोड़ दिया है। इस सर्वे में पता किया जाएगा कि क्या शराबबंदी के कारण लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधरी है और घरेलू हिंसा के मामले कम हुए हैं।