बिहार में किसान के बेटे को गोली मारकर भाग रहे बदमाश की लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या
खगड़िया (बिहार) में मंगलवार शाम एक किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे मुख्य आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुुंगेर के अपराधी संतोष यादव के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, दोनों घटनाओं में अलग-अलग केस दर्ज होगा।