बिहार में कुलपतियों की बैठक में न पहुंचने पर राजभवन ने पाठक को किया तलब, नहीं पहुंचे पाठक
बिहार में 9 अप्रैल को हुई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में न पहुंचने पर राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सोमवार को तलब किया लेकिन वह नहीं पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 30 मिनट तक पाठक का इंतज़ार किया। पाठक को सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया था।