बिहार में कूड़े के ढेर में हुआ धमाका, कूड़ा बीन रहे 2 किशोर झुलसे
वैशाली (बिहार) के बिदुपुर क्षेत्र में गुरुवार को कूड़े के ढेर में धमाका हो गया जिसमें 2 किशोर झुलस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूड़ा बीन रहे बच्चों को वहां बॉक्स जैसी कोई चीज़ मिली थी जिसे उन्होंने ज़मीन पर फेंका और धमाका हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस की शुरुआती जांच में बैटरी से धमाका होने की बात सामने आई है।