बिहार में केदारनाथ मंदिर की तर्ज़ पर बनाया गया दुर्गा पूजा पंडाल
उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर की तर्ज़ पर औरंगाबाद (बिहार) में दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है जिसका वीडियो सामने आया है। इस पंडाल का निर्माण 'मां भारती क्लब' द्वारा रमेश चौक के पास कराया गया है। इस पंडाल के बाहर भगवान राम के चित्र लगाए गए हैं और 'मंदिर' के गर्भगृह में दुर्गा माता का दरबार लगाया गया है।