बिहार में कैदी की संदिग्ध हालात में हुई मौत, परिजन ने जेल प्रशासन पर ज़हर देने का लगाया आरोप
दरभंगा (बिहार) में हत्या के मामले में 2018 से जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। बकौल जेल प्रशासन, तबीयत बिगड़ने पर कैदी को अस्पताल लाया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन ने हंगामा किया और जेल प्रशासन पर ज़हर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।