बिहार में कैबिनेट ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 को दी मंज़ूरी
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 'बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली, 2023' को मंज़ूरी मिल गई। कैबिनेट के फैसले के बाद जल्द ही 7वें चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के अनुसार, 2023 में 3 लाख शिक्षकों की बहाली होनी है।