बिहार में कॉल करने पर 20 मिनट में आएगी पुलिस, गांवों में जल्द शुरू होगी डायल 112 सेवा
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया है कि ग्रामीण इलाकों में भी डायल 112 सेवा जल्द लॉन्च की जाएगी। उन्होंने बताया, "हम योजना बना रहे हैं कि पुलिस टीम 20 मिनट के भीतर मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।" बकौल गंगवार, जनवरी 2024 तक रिस्पॉन्स टाइम घटकर महज 17 मिनट 50 सेकेंड रह गया है।